फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक सवार दो दोस्तों को डंपर ने रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद से रामपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गा। शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी फैजान (18) और ईशा (19) दोस्त हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सवा 12 बजे रामपुर की ओर जा रहे थे। शाहबाद मंडी के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त डंपर के नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो डंपर छोड़कर चालक भाग गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के साथ घायलों के परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं। हालत बेहद गंभीर है। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल फैजान की मां रुखसार ने बताया कि फैजान चेन्नई में सैलून चलाता है। कुछ दिन पहले घर आया था। एक मार्च को चेन्नई जाने के लिए टिकट कराया था। उससे पहले ही हादसा हो गया। वहीं ईशा मजदूरी करता है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें