फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के थार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक भीड़ होने के कारण चालक थार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और थार को कब्जे में लिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा शहर कोतवाली में किला गेट के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ। बताते हैं कि मोहल्ला नालापार निवासी इरफान व फरमान आपस में दोस्त हैं। रमजान चलने के कारण दोनों रात में घूम रहे थे। सुबह करीब तीन बजे वह लोग बाइक से किला गेट के पास जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मय बाइक काफी दूर तक फिसलते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वहां पर काफी चहल-पहल थी। लिहाजा थोड़ी देर में ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। जिस पर चालक थार छोड़कर फरार हो गया।
क्षेत्रीय लोगों ने सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें