फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में साप्ताहिक बाजार में भीषण जाम, घंटों जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान नगर में भीषण जाम की स्थिति बन गई। सुल्तानपुर पट्टी मुख्य मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने लगने वाले बाजार में भारी भीड़ के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जुमा अलविदा को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन, बेतरतीब तरीके से लगे ठेले और सड़क तक फैली दुकानों के कारण स्थिति और बिगड़ गई। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए और लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
जाम में फंसे लोग भीड़ के बीच परेशान नजर आए और कई जगहों पर लोगों में झुंझलाहट भी देखने को मिली। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें