फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर शाम पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित सिरप की साठ बोतलों के साथ हिरासत में लिया है। पहले मामले में पुलिस ने सोमवार शाम सवा सात बजे बानीपुल के समीप गश्त के दौरान मोटर साइकिल को तलाशी के लिए रोका। यह बाइक फेडिजपुल से नेरवा की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने ध्रुव घुंटा उर्फ गिरीश कुमार निवासी घुंटाडी, डाकघर नेरवा के कब्जे से प्रतिबंधित सिरप की 40 बोतलें बरामद की। जबकि दूसरे मामले में पुलिस ने उत्तराखंड की सीमा के समीप फेडिजपुल से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान गुम्मा की तरफ से रोहड़ूृ की ओर जा रही जीप को निरीक्षण के लिए रोका। टैक्सी की तलाशी लेने पर चालक विजेंद्र, निवासी सीमा तहसील रोहड़ू़ के कब्जे से सौ एमएल की प्रतिबंधित सिरप की 20 बोतलें बरामद की।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के साथ पकडे़ गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने के बाद दोनों मामलों की गहनता से जांच की जाएगी। नशे की खेप को कहां से लेकर आए पूछताछ में ही इसका खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें