फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: मेरा पति लेखपाल है... नौकरी लगानी है तो पैसे देने होंगे, 15 महिलाओं से एक करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने करीब 15 महिलाओं से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए। इस मामले में आरोपी महिला का पति फरार है। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में ठगी की आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में 15 महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद को और अपने पति को लेखपाल बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर की। महिला के एक साथी को भी पुलिस ने दबोचा है, जबकि उसका पति फरार है।

विज्ञापन


ठगी का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मंगलवार को कुछ महिलाओं ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर एक महिला व उसके साथियों पर नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। पीड़ित महिलाओं ने एसपी व सीओ से भी मुलाकात की थी।

इस मामले में पुलिस ने ठगी की शिकार हुईं कृष्णा विहार काॅलोनी निवासी अनुराधा चौहान और इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी विनय शर्मा की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर निवासी निहारिका ने खुद को और अपने पति को लेखपाल बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर 15 महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में निहारिका, उसके पति विक्रम गुप्ता व शुभचिंतक उर्फ अंकित व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस ने बुधवार को निहारिका व उसके साथी रामपुर की कांशीराम काॅलोनी निवासी शुभचिंतक उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति अभी फरार है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। महिला के पति और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें