फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा छेड़खानी प्रकरण में दो शोहदे और गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रामपुर
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
दो युवतियों से छेड़खानी के मामले में एक्टिव हुई पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब फरार चल रहे दो और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिशों से गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव मे मनचलो द्वारा दो युवतियो के साथ सरेआम छेड़खानी की गई। आरोपियों ने छेड़खानी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने 14 आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बुधवार को दो  आरोपी सरफराज पुत्र युसुफ,नदीम पुत्र सलीम को लालपुर के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रामपुर की कोर्ट में पेश किया,जहां से पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अब फरार चल रहे दो और आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिशें दी है। थानाध्यक्ष रामपाल भाटी के मुताबिक शेष दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें