फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी पर सरकारी महकमों ने लुटाए पांच अरब

Thu, 01 Jun 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रामपुर
विज्ञापन
jauhar university - फोटो : file
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार सूबे के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर खूब मेहरबान रही। शासन को भेजी गई स्टेटस रिपोर्ट में स्थानीय प्रशासन ने सरकारी महकमों की ओर से तकरीबन पांच अरब खर्च का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


कहा गया है कि निजी यूनिवर्सिटी में सरकार ने अपनी कृपा ऐसी बरसाई कि सरकार ने खजाने का मुंह ही खोल दिया।  यहां पर सेवन स्टार गेस्ट हाउस तो बनवाया ही गया साथ ही पानी की टंकियां भी बनवाई गई।  करीब एक दर्जन से ज्यादा विभागों ने करोड़ दो करोड़ नहीं, लगभग पांच अरब रुपये की लागत से निर्माण कराया।

प्रशासन ने इस तरह की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। बता दें कि यूनिवर्सिटी को शहर के चारों तरफ से आने वाली चौड़ी सड़कें बनाने का खर्चा तो इससे अलग है। प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर समाजवादी पार्टी सरकार काफी मेहरबान रही थी। 
विज्ञापन


सपा सरकार में यूनिवर्सिटी में खूब सरकारी धन लुटाया गया था।  सरकार बदलने के बाद विरोधियों के निशाने पर आजम खां के आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने विरोधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इन पर जांच का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

यूपी सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर पूछा था  कि यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के स्थानों पर कितनी धनराशि खर्च की गई है। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासन ने विभागों से सूचनाएं एकत्र कर मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

पूरी रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें विभागवार कराए गए कामों का उल्लेख किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पांच साल में तकरीबन पांच अरब का खर्चा हुआ है। इस खर्चे में शहर के हर छोर से यूनिवर्सिटी तक आने वाली सड़कों पर हुआ खर्चा शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें