फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी की तैयारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। पीपलगांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची भोट पुलिस की मंगलवार को गोकशी के दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पेड़ से बंधा गोवंशीय पशु, दो तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपलगांव से अहमदनगर तराना जाने वाली सड़क से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास जंगल में दो युवक गोवंशीय पशु को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई में कलुआ निवासी चमरव्वा, थाना शहजादनगर के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे आरोपी शुऐब उर्फ सोएफ पुत्र शमशाद निवासी धौरा टांडा, थाना भोजीपुरा, बरेली को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया। इसके अलावा मौके से गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, काली पॉलीथीन की थैलियां और एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने पेड़ से बंधे गोवंशीय पशु को भी मुक्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें