फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो माह में दो बच्चे निगल गए खुले नाले

Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तेज बारिश के बहाव में दो महीनों के अंदर दो घरों के चिरागों को नालों में पानी के तेज बहाव ने बुझा दिया। अपने कलेजे के टुकड़ों को खो देने के बाद उनकी माताओं की ममता बिलख रही है।
विज्ञापन

एक तरफ करीम की मां सलमा आज भी सिसकियां भरती है तो वहीं अब अमान की मां सदमा भी बर्दाश्त नहीं कर सकी और तेजाब पी लिया। गनीमत यह रही कि रिश्तेदारों ने उसके हाथ से बोतल छीन ली, फिर भी उसकी हालत अस्पताल में गंभीर बनी है।
इस बार का मानसून दो घरों को आजीवन टीस दे गया। दो घरों में माताओं ने अपने घर के चिरागों को पलक झपकते ही खो दिया। नई बस्ती की घटना है। यहां निवासी शन्नू के चार बेटे उमेद, अमन, अब्दुल रहीम और अब्दुल करीम हैं। इनमें अब्दुल करीम सबसे छोटा था। 27 जुलाई को दोपहर को उस दिन भी ठीक इसी तरह से तेज बारिश हुई थी और नाले ऊफना गए थे। भाई के साथ बारिश में नहाने निकला आठ वर्षीय अब्दुल करीम नाले में डूब गया। सुबह तक उसका शव मिल सका था। आज भी उसकी मां और पिता उसको याद कर सिसकियां भरते हैं और गम में आंसू बहाते हैं। यहां पर भी सिस्टम की लापरवाही साफ दिखाई दी थी। नालों का खुला होना बच्चे के लिए काल बन गया था।
विज्ञापन

वहीं अब अजीतपुर के मदीना मस्जिद का रहने वाला अमान भी खुले नाले की भेंट चढ़ गया। हाल यह है कि पहली मौत होने के बाद भी नगर पालिका नहीं चेती और नाले साफ नहीं कराए गए, जिसका परिणाम यह है कि अब यह हादसा हो गया। अब भी मौसम में लगातार तब्दीली चल रही है और तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।
0000
रामगंगा में डूबा था मिलक का बालक
रामपुर। 12 अगस्त को भी तेज बारिश हुई थी और इसमें रामगंगा नदी में मिलक थाना क्षेत्र के गांव कूप का बालक 19 वर्षीय ओमवीर उर्फ छोटू की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई थी। संवाद
0000
शाहबाद गेट इलाके में भी डूब गया था युवक
रामपुर। शाहबाद गेट इलाके में तेज बारिश के बाद नाले के अंदर एक युवक डूब गया था। राहगीरों की मदद से सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे उसको बचा लिया था। उसका भी खुले नाले की वजह से पांव फिसला था और वह उसमें गिर गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें