फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। सप्ताह भर पूर्व बाइक में कार की टक्कर लगने से नाराज युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मिलक रामपुर रोड से क्षेत्र के ग्राम मेघानगला निवासी जीशान व सावेश को एक चाकू व लोहे के पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया, 22 मार्च देर शाम भवरंका निवासी पवन देव कार से कहीं जा रहे थे। ग्राम रास डंडिया चौराहे पर पहुंचने पर उनकी कार का साइड मिरर एक बाइक से टकरा गया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने कार रोककर पवन देव को पीटना शुरू कर दिया।
झगड़ा होते देख बीच-बचाव करने आए प्रदीप कुमार पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पवन देव की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें