फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चौकीदार की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा पट्टीकलां क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुल के लोहा आदि सामान की रखवाली कर रहे चौकीदार विक्रम सिंह की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं जो नशेड़ी हैं। उन्होंने नशे के लिए लोहा चुराने का विरोध करने पर पाटल एवं डंडों से हमला कर चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में वह चौकीदार को मरणासन्न हालत में छोड़ कर फरार हो गए थे। इसके बाद इलाज के दौरान उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में चौकीदार की मौत हो गई थी। घटना छह नवंबर की देर शाम की है। कोतवाली क्षेत्र के मिलकख नौखरीद गांव निवासी नारायण सिंह का बेटा विक्रम देर रात कोसी पुल की मरम्मत के लिए रखे लोहे आदि की चौकीदारी कर रहा था। तब अज्ञात लोगों को ललकारने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था और तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल कोमल सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई थी। इसके चलते कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई तब आरोपियों के नाम सामने आए। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोसी नदी स्थित एक ढाबे के निकट से दो लोग दबोच लिए। इनमें बंटी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम मिलक नौखरीद थाना स्वार और सरफराज पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर शामिल हैं। दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित पाटल और डंडा भी बरामद करा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि इनका तीसरा साथी अभी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें