फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली : स्टेशन पर उमड़ी भीड़, बसों में भी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। छोटी दिवाली के दिन शनिवार को ट्रेन और बसों में भारी भीड़ रही। दिल्ली और बरेली की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियों में खूब भीड़ रही। रोडवेज बसों में भी सीट के लिए मारामारी रही। ट्रेनों का तो यह हाल था, वेटिंग वाले भी स्लीपर में घुसे हुए थे। गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों ने कई-कई घंटे रेलवे स्टेशन पर बिताए। लोगों जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के गेट पर बैठे नजर आए। बसों के फेरे बढ़ाए जाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

त्योहार पर लोग अपने घर जा रहे हैं। इस वजह से रोडवेज बस और ट्रेनों में भीड़ है। खासतौर से दिल्ली और बरेली की ओर से लोग अधिक संख्या में अपने घरों पर त्योहार मनाने के लिए लौट रहे हैं। दिल्ली से आने वाली बसें खचाखच भरी नजर आ रही हैं। वहीं बरेली और दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ है।
शनिवार को दिल्ली से लौटी रोडवेज बसों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। ट्रेनों में मेरठ से लौटी राज्यरानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस में अधिक भीड़ थी। रामपुर जंक्शन से बड़ी संख्या में लोग इनमें सवार हुए। दिल्ली से आई अवध-आसाम एक्सप्रेस में पैर रखने की जगह नहीं थी। बरेली की ओर से काशी विश्वनाथ, पद्मावत, नौचंदी, आलाहजरत एक्सप्रेस में भीड़ रही। दिल्ली की ओर से आने वाली सभी गाड़ियों में वेटिंग 100 के पार थी। यात्री कोच गैलरी में बैठकर सफर कर रहे थे। दोपहर में एक बजे बाद ट्रेन न होने की वजह से स्टेशन पर सन्नाटा पसर गया। शाम को फिर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें