फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर डिस्टलरी की आग बुझाने में लगे बीस घंटे, अब तक नहीं हो सका नुकसान का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर डिस्टलरी के अल्कोहल टैंक में लगी आग को बुझाने में बीस घंटे लग गए। रातभर तमाम कोशिशों के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने की वजह से फैक्टरी मेें हुए नुकसान का आकलन अब भी नहीं हो सका है। अधिकारियों की मानें तो नुकसान के आकलन में एक-दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

पनवड़िया स्थित रामपुर डिस्टलरी में शनिवार की सुबह अचानक अल्कोहल के एक टैंक में रिसाव होने लगा। अचानक अल्कोहल ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठनी शुरू हुईं तो फैक्टरी कर्मचारियों की नजर पड़ी। तुरंत जानकारी फैक्टरी के अधिकारियों को दी गई। चंद मिनटों में ही आग इतनी तेजी से बढ़ी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस दौरान टैंक फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे अग्निशमन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं। बरेली और मुरादाबाद से भी दमकल विभाग की दो गाड़ियां आ गईं थीं, जो आग बुझाने में जुटी रहीं। दमकल विभाग के करीब 30 कर्मचारी लगातार बीस घंटे बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हो सके। उनकी रात भी आग बुझाने में गुजर गई। रविवार को सुबह करीब चार बजे आग को बुझाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं हुआ है। इसमें एक या दो दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें