फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहनेे युवक ने की मासूम के अपहरण की कोशिश, भीड़ ने धुना 

Wed, 15 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
स्वार में मासूम के अपहरण के आरोपी की पिटाई करते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बुर्का पहनकर आया युवक दो वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर ले जाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के देख लेने पर बच्ची को छोड़ भाग रहे बुर्का पहने युवक को भीड़ ने पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक  को हिरासत में ले लिया। 

मंगलवार की दोपहर स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित स्लाटर हाउस के नजदीक घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को एक बुर्का पहनकर आया युवक ले जाने लगा। शक होने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। लोगों को आते देख बुर्का पहने युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा। इस पर भीड़ ने उसे दबोच लिया। इसके बाद बुर्का उतरवा कर भीड़ ने युवक पर बच्ची का अपहरण का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवक को बचाकर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम उत्तराखंड के गदरपुर मसीत निवासी मोहम्मद अतीक पुत्र मोहम्मद रफी बताया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें