फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसवासी में पुलिस ने रेते से भरे दस ट्रकों को किया सीज 

Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप
विज्ञापन
  मसवासी पुलिस ने उत्तराखंड की नदियों से अवैध  रुप  से  रेत भरकर ला रहे दस ओवर लोड ट्रकों को पकड़ कर सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक चालको में हड़कंप मच गया है। आनन- फानन में ओवरलोड ट्रकों को जहा- तहाँ रोक दिया गया।
विज्ञापन


 मसवासी में आए  दिन एसपी व डीएम को लगातार अवैध  खनन की शिकायते  मिल रही है। उसी के चलते मंगलवार की रात एसपी  सजीव त्यागी ने  अपनी फोर्स  के साथ मिलकर उत्तराखंड बॉर्डर के नजदीक  अवैध खनन कर रेता ले जाते ट्रक टांडा-बाजपुर मार्ग पर रोककर रॉयल्टी चेक की, तो उस में क्षमता  से अधिक खनन पाया गया।

पुलिस ने एक-एक कर सभी ट्रकों को सीज  कर दिया। सभी ट्रकों को मानपुर तिराहा चेक पोस्ट पर खड़ा कर दिया।  पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य ओवरलोड वाहन चालको मे हड़कंप मच गया। चालको ने ओवरलोड वाहनों को मार्ग के किनारे मौका पाकर जहाँ तहाँ छोड़ कर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह  यादव ने बताया की ओवरलोड वाहनों की धढ़ पकड़ का अभियान  जारी रहेगा। ओवर लोड वाहनों का संचालन बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें