फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर घर जा रहे चालक को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने हादसे में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर गांव निवासी जाकिर ट्रक चालक था। मंगलवार रात को जाकिर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर पैदल घर जा रहा था। इस दौरान रामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल जाकिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मृतक के भाई सलामत की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें