फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी चोरी का मुकदमा लिखाकर ट्रक काटने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सार

स्वार में पुलिस ने शेखूपुरा गांव के जंगल में ट्रक काट रहे दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रक चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार। कोतवाली पुलिस ने फर्जी चोरी दर्ज कराकर वाहन काटने के मामले का खुलासा किया है। शेखूपुरा गांव के जंगल में ट्रक काट रहे दो लोगों को दबोच लिया, जबकि उनका एक सहयोगी भाग गया। रिपोर्ट दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि 25 सितंबर को टीम चेकिंग कर रहे थे। टीम ग्राम शेखूपुरा के पास खेतों के किनारे पहुंची तो कुछ लोग वाहन काटते मिले। आहट होने पर तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जमील अहमद उर्फ कलुआ निवासी ग्राम रतुआनगला मोहनपुरा थाना टाण्डा और इंतजार ग्राम खेड़ा गजरौला थाना टांडा को पकड़ लिया। तीसरा साथी जुनैद भाग गया।
पुलिस ने मौके से चोरी का अधकटा ट्रक, गैस सिलिंडर, कटर, दो चाकू व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। कोतवाल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने ट्रक चोरी की फर्जी सूचना थाना टांडा और पटवाई में दर्ज कराकर कोर्ट में भी शपथपत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें