फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से निजात दिलाने के लिए लगाए गए ट्रोमल, सितंबर तक निस्तारित होगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से निजात दिलाने के लिए लगाए गए ट्रोमल, सितंबर तक निस्तारित होगा कूड़ा
विज्ञापन

8.03 करोड़ रुपये में नगर पालिका ने आगरा की इनवायरमेंटल टेक कंपनी को दिया ठेका
रामपुर। शहर में लगे कूड़े के ढेरों से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से आगरा की इनवायरमेंटल टेक कंपनी को ठेका दिया है। 8.03 करोड़ रुपये के इस ठेके में कंपनी को सितंबर माह तक पूरे शहर के कूड़े का निस्तारण करना होगा। इसके लिए कंपनी ने ट्रोमल लगा दिए हैं, जिसके बाद नगर पालिका का दावा है कि उसका कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू हो जाएगा और शहर का कूड़ा वहीं निस्तारित होगा।
वर्तमान में नगर पालिका की ओर से शहर की साफ सफाई मैन्यूअली की जाती है। सफाई कर्मी कूड़ा एकत्र करने के बाद वाहनों के जरिए डंपिंग ग्राउंड पर फेंक दिया जाता है। शहर में दो डंपिंग ग्राउंड हैं, जिसमें एक हजरतपुर और दूसरा बमनपुरी के पास है। दोनों ही स्थानों पर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं, जिनमें आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे वायु प्रदूषण होता है। साथ ही कूड़े का निस्तारण न होने की वजह से बारिश का पानी भी बुरी तरह दूषित हो जाता है, जो वायुमंडल को प्रभावित करता है। शहर में दोनों ही स्थानों पर 1.63 लाख टन कूड़ा है।
विज्ञापन

ऐसे में इस कूड़े को निस्तारित करने के लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए थे, जिसमें 8.03 करोड़ रुपये में यह ठेेका आगरा की इनवायरमेंटल टेक कंपनी को मिला है। कंपनी ने हजरतपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमल लगा दिया है। इसके जरिए कूड़े को अलग अलग किया जाएगा। कंपनी को सितंबर माह तक यह काम पूरा करना होगा। जबकि, नगर पालिका के अफसरों का दावा है कि सितंबर के बाद उनका शहजादनगर स्थित निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू हो जाएगा, जिसके बाद शहर का कूड़ा उसी में जाकर निस्तारित होगा।
बमनपुरी में भी जल्द लगाया जाएगा ट्रोमल
रामपुर। हजरतपुर में ट्रोमल स्थापित करने के बाद कंपनी की ओर से बमनपुरी में भी ट्रोमल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही ट्रोमल लगने के बाद कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
क्या होता है ट्रोमल
रामपुर। ट्रोमल एक ऑटोमैटिक मशीन है, जिसके माध्यम से कूड़े की छंटनी की जाती है। इसमें शीशा, प्लास्टिक, गलनशील कूड़ा आदि अलग अलग हो जाएगा, जिसके बाद इससे जैविक खाद तैयार होगी, जो कंपनियों को बेच दी जाएगी। जबकि, बचा कूड़ा जमीन में गाड़कर निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे फायदे
-कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेरों से निजात मिल जाएगी, जिससे शहर साफ सुथरा नजर आएगा।
- आएदिन कूड़े के ढेरों में आग लगने से लोगों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
- कूड़े की वह से वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण बंद हो सकेगा।
- कूड़ा निस्तारण करने के लिए आगरा की इनवायरमेंटल टेक कंपनी की ओर से हजरतपुर में ट्रोमल लगा दिया गया है। इसके जरिए कूड़े को अलग अलग छांटा जाएगा, जिसके बाद कूड़ा निस्तारण हो जाएगा। सितंबर तक कंपनी को पूरी तरह से कूड़े का निस्तारण करना होगा।
-डॉ. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें