फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, भारत की आत्मा है यह : गंगवार

Sat, 09 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव संपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज के खेत में काम कर रहे किसानों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से संवाद किया। हाल ही में अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड को लेकर चल रहे विवाद के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि और किसानों के हितों की खातिर अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे। भाजपा के लिए देश के किसान पहले हैं । फिर चाहें अमेरिका टैरिफ में इजाफा करे अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि यह आप लोगों के वोट की ही ताकत है, जो आज भारत इस स्थिति में पहुंच गया है कि उसे किसी के सामने घुटने टेकने की जरूरत नहीं है। आप सभी का एक वोट किस तरह देश के आर्थिक विकास और किसानों के उत्थान का कारण बन सकता है।
किसानों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा कि देश का एक-एक किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री उनके हितों की सुरक्षा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सभी लोग अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिए। इस अवसर पर महेश पाल, महेंद्र पाल,अंकित गंगवार,विजयपाल, धर्मपाल,सोनू गंगवार,रवि शर्मा,वेदराम राठौर,छत्रपाल सिंह,सुमित कुमार,देवराज गंगवार,हीरालाल,मोहनलाल, छत्रपाल,अंशु कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें