अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति पर विचार रखे गए। इस दौरान लक्ष्मीबाई के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। नगर स्थित पं.चंद्रसेन की धर्मशाला में आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा व राधेश्वरी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
इसके बाद महिला शाखा की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार किया। इस दौरान मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई वीरता और शौर्य की प्रतिमूर्ति थीं। महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है।
राधेश्वरी शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित और संस्कारित बनाने में स्त्री समाज की भूमिका अहम है। इसके साथ ही शालिनी पांडे, रचना चतुर्वेदी, गीता, डा. रघुवीर शरण शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के प्ररेणादयक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। आकाशवाणी कलाकार रेनू तिवारी द्वारा लक्ष्मीबाई प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मुनीश चंद्र शर्मा, डा. मोनिका शर्मा, सौरभ पाठक, संगीता पांडे, सुधा शर्मा, प्रियंका पाठक, ज्योति शर्मा, बीना शर्मा रहे।