फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन के बाद भीड़ के आगे बाैनी पड़ी परिवहन सुविधाएं

Sat, 29 Aug 2026 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन के बाद घर वापसी के लिए शनिवार को बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। रोडवेज बसों में सीट के लिए दिनभर मारामारी मची रही। वहीं ट्रेनों में भी तमाम यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिली। कई यात्री ट्रेनों के गेट पर खड़े होकर और लटक कर लोग सफर करते नजर आए। यात्रियों के भीड़ के आगे परिवहन सुविधाएं बाैनी नजर आईं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के घर पहुंचे थे। त्योहार के बाद शनिवार से इनकी वापसी शुरू हो गई। सुबह से ही रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही डिपो में कोई बस पहुंचती, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच जाती। यात्री सीट पाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते रहे। बस के अंदर जगह भरने के बाद भी लोग किसी तरह सवार होने का प्रयास करते रहे। बसों में सीट पाने में कामयाब नहीं हुए यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।
परिवार के साथ लौट रहे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सामान के साथ भीड़ में बस में चढ़ना और उतरना उनके लिए चुनौती बना रहा। हालांकि, पहले दिन बेकाबू भीड़ होने के बाद दूसरे दिन रोडवेज डिपो पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी भी सक्रिय नजर आए। डिपो प्रभारी रामप्रकाश और स्टेशन इंचार्ज ममता लगातार डिपो में मौजूद रहे। उन्होंने चालक-परिचालकों को यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बसों में बैठाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बसों के संचालन और यात्रियों की स्थिति पर भी नजर रखी गई। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य रूटों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सबसे अधिक परेशानी जनरल कोच में देखने को मिली। कोच के अंदर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं रही। कई यात्री किसी तरह अंदर जगह बनाने का प्रयास करते रहे, जबकि जगह नहीं मिलने पर दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करते दिखाई दिए।
-
वर्जन
रक्षाबंधन के त्योहार से लेकर अब तक सभी को सुखद सफर कराया गया है। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी गई है। दूसरे दिन भी बहनें सुरक्षित सफर के साथ रवाना हुई हैं। रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रामपुर रोडवेज स्टेशन, रामपुर
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें