फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ठंड के बीच धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को ठंडी हवाओं के बीच करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। हवाओं के बीच ठंड बढ़ने के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई है। रविवार को 10 ट्रेनें देरी से पहुंचीं हैं, जिससे यात्रियों को ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। वहीं, देर रात को भी धुंध और कोहरे के बीच लोग कंपकंपाते रहे।
ट्रेनों का संचालन रविवार को भी बिगड़ा रहा। तड़के कोहरा और धुंध होने से सुबह तक ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रही। पदमावत एक्सप्रेस का निर्धारित समय 2:14 बजे का है, जबकि यह ट्रेन 47 मिनट देरी से पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस का निर्धारित समय 2:40 बजे का है, जो ट्रेन तीन घंटे तीन मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस का निर्धारित समय 3:13 बजे है और यह एक घंटा 30 मिनट देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस की बात करें तो यह एक घंटा 13 मिनट देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस का निर्धारित समय 5:51 बजे का है, जबकि यह ट्रेन 20 मिनट देरी से पहुंची। बाघ एक्सप्रेस का निर्धारित समय 6:05 बजे है और यह ट्रेन 6 घंटे 23 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, अवध असम ट्रेन का निर्धारित समय 11:23 बजे है और यह ट्रेन 32 मिनट देरी से पहुंची। जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस का निर्धारित समय 7:15 बजे का है और यह ट्रेन 25 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा गंगा-सतलुज एक्सप्रेस का निर्धारित समय 8:58 बजे का है और यह ट्रेन एक घंटा 60 मिनट देरी से पहुंची।
वहीं, जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही है। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम खां का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें