फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम केलाखेड़ा–स्वार मार्ग पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। ट्रॉली में आम, पीपल और कटहल की प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई थी। चालक मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन


वन रेंजर विजय कुमार गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने स्वार-केलाखेड़ा मार्ग की निगरानी शुरू कर दी। मीरापुर गांव के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली आते हुए दिखाई दी तो घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और जांच की।
ट्रैक्टर-चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात तलब किए गए जिसे वह नहीं दिखा सका। इसके बाद लकड़ी से लदी ट्रॉली को रेंज कार्यालय परिसर ले जाकर खड़ा करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में वन दरोगा कुलबीर सिंह सहित चार वनकर्मी मौजूद रहे। वन रेंजर ने बताया कि मामले में वन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें शामिल लोगों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें