फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बार कोड स्कैन करते ही मिलेगी ट्रेन की लोकेशन

Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी के लिए अब पूछताछ केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करते ही रेलवे स्टेशन से चार घंटे के अंदर सभी दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। रेल प्रशासन ने अभी कुछ जगहों पर इस कोड को लगा दिया है। जल्द ही रामपुर भी लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर टिकट पाने की जद्ददोजहद और पूछताछ करने में ट्रेन का समय निकल जाता है और कभी-कभी एप भी धोखा दे जाते हैं। ऐसे में ट्रेन की सही स्थिति पता नहीं चल पाती और कई बार यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी में भागते हैं, जिससे चोटिल और हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अब हर किसी के पास ट्रेनों की लाइव लोकेशन लोगों के मोबाइल पर आ जाएगी। रेलवे जल्द ही एक क्यूआर कोड स्टेशन पर लगाने वाला है, जिसको इंक्वायरी सिस्टम से लिंक किया जाएगा। क्यूआर कोड लिंक होने के बाद पूछताछ काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अपने मोबाइल को स्कैन करना है और अगले चार घंटे की सभी दिशाओं से आने जाने वाली ट्रेनों की लाइव लोकेशन आ जाएगी। इसको अभी गोरखपुर और उसके आसपास जिलों में इस क्यूआर कोड को चस्पा किया गया है। जबकि अब जल्द ही रामपुर में भी क्यूआर कोड चस्पा किया जा सकता है। क्यूआर कोड चस्पा होने के बाद यात्रियों को आसानी से अपने समय का पता रहेगा और ट्रेनों की देरी और अन्य गतिविधियों का पता लगता रहेगा। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां बताते हैं कि अभी यह गोरखपुर और उसके आसपास जिलों में सुविधा दी गई है। उम्मीद है कि यहां पर भी इसकी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अभी इसके लिए कोई लिखित में मेरे पास आदेश नहीं आए है, लेकिन जल्द ही रामपुर में भी यह लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें