फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में जाम, दो किमी. वाहनों की कतार लगी

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
स्वार में सोमवार को रामपुर-बाजपुर मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी रामपुर-बाजपुर मार्ग लगातार तीसरे दिन जाम लगा गया। करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, दिनभर वाहन रेंगते हुए गुजरे हैं। इससे आमजन तो परेशान हुए ही
विज्ञापन

एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल सका। हालांकि, पुलिस ने मशक्कत की लेकिन, फिर भी पूरे दिन वाहनों का जाम रहा है।
रामपुर-बाजपुर मार्ग पर रोजाना ही वाहन समेत पैदल राहगीर जाम से जूझते हैं। बीते तीन दिनों से राहगीर जाम से जूझ रहे हैं। जिसका प्रशासन के पास कोई इलाज नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को लगभग दो किमी लंबा जाम देखने को मिला। लोग पैदल भी नहीं निकल सके। मुख्य चौराहे पर सीएचसी की एंबुलेंस भी जाम का शिकार बनी रहीं। नगर पालिका प्रशासन नगर में ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन नियंत्रित नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें