फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आतंकवाद के खिलाफ व्यापारियों ने दिखाया आक्रोश, पुतला फूंका

Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर पहलगाम हमले का विरोध जताया। व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी कर बदला लेने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के सामने व्यापारियों ने एकत्र होकर आतंकवाद का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आतंकवाद हाय-हाय के नारे भी लगाए। साथ ही आतंकवादियों को संरक्षण देने पर पाकिस्तान की भी घोर निंदा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारत में आतंकवाद को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान ने आतंकवादियों को संरक्षण देकर कश्मीर में निर्दोष नागरिकों और पयर्टकों को मार डाला। ऐसे जालिमों को तलाशकर गोली मार देनी चाहिए। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पप्पू खान, अब्दुल बासित, राजू सुमन, नजाकत अली, शाहिद अली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें