फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यापारियों को अनलॉक की शर्तों से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार से जिले में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम के सात बजे तक दुकानें खुलेंगी। अनलॉक की शर्तों से अवगत कराने के लिए सोमवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगरपालिका के सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्रा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अनलॉक की शर्तों से अवगत कराया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने व्यापारियों को आ रही परेशानियों से जिला प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है सभी व्यापारी शाम सात बजे तक की अपनी दुकान खोलें। दुकानदार अपनी दुकान के आगे गोल घेरे भी बना दें, जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके। दुकान के अंदर ज्यादा ग्राहकों को ना ना बुलाएं और अपने स्टाफ को आधा रखें और अपनी भी सुरक्षा करें और ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी बरतनी है। क्योंकि अगर कोरोना का संक्रमण बढ़ गया तो दोबारा से लॉकडाउन लागू हो सकता है। बैठक में हारिस शमसी, शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, मुकेश आर्य, शाकिब अहमद शमसी, इमरान सलीम, उज्जैर अहमद. मोहसिन खान, बिलाल शमसी और वाजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें