फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि ईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह जिलेभर में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई व्यापारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नगर पालिका ईओ द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ईओ द्वारा जिस तरह से भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है, वह निंदनीय है। इसके विरोध में व्यापार मंडल जनपद में आंदोलन चलाएगा। जगह जगह ज्ञापन व प्रदर्शन किए जाएंगे। जुलूस निकालकर बाजार बंद कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, मैराज हुसैन, सतपाल सिंह टीटू, गुरदेव सिंह, सतपाल सिंह आहूजा, विजय अग्रवाल, अतुल शर्मा, अक्षय भटनागर, महबूब अली, शुभम अरोड़ा, यूनुस खान, नजमी खान, शेब्यू खान, एमएस टोरा, शोभित गुप्ता, रजत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें