फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में दो किमी लंबे जाम में फंसे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर में सोमवार को रामपुर–बाजपुर मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा कर रह गई। नैनीताल आने-जाने वाले कई पर्यटक घंटों फंसे रहे। हालात इतने गंभीर रहे कि एंबुलेंस तक जाम में फंस गई।
विज्ञापन

सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक मीना बाजार के कारण नगर में भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ गई। अनियंत्रित ई-रिक्शाओं की आवाजाही ने बिलासपुर तिराहा, कोतवाली चौराहा और अगलगा चौराहे पर हालात और बिगाड़ दिए। इन चौराहों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
जाम हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस बल लगाया गया। उन्होंने व्यापारियों और ई-रिक्शा चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि अतिक्रमण न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें