मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी निवासी शकील खां ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर 1.2 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी ने उसके बेटे को फर्जी वीजा भी दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शकील खां ने कहा कि करीब एक साल पहले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे को विदेश भिजवाने की बात की थी। इसकी एवज में आरोपी ने उससे ऑनलाइन व नकद 1.2 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने रामपुर के एक एजेंट द्वारा उसके बेटे को एक वीजा दिलवाया। कई लोगों को वीजा दिखाने पर वीजा फर्जी बताया गया। तब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। बार-बार तकादा करने पर आरोपी ने अभी तक उसे 10 हजार रुपये वापस किए हैं। बची रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।