रामपुर। एनएचएआई ने रामपुर से रुद्रपुर तक जाने वाले फोरलेन हाईवे पर टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार से कोयला टोल प्लाजा पर लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
यह फोरलेन हाईवे रामपुर, बिलासपुर और रुद्रपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिले में कोयला-कोयली स्थित यही एक टोल प्लाजा है, जबकि रामपुर-मुरादाबाद और रामपुर-बरेली मार्ग के टोल प्लाजा अन्य जिलों में स्थित हैं।