फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

182 टोल फ्री नंबर की जानकारी

Fri, 22 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यात्रियों को 182 टोल फ्री सेवा की जानकारी देती आरपीएफ।
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांवड़ यात्रा को लेकर आरपीएफ ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म और ट्रेन में यात्रियों को टोल फ्री नंबर 182 के बारे में जानकारी दी।
साथ ही यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। सावन माह की शुरुआत के साथ ही सिविल पुलिस के साथ जीआरपी-आरपीएफ भी अलर्ट हो गई है। जीआरपी की ओर से कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए पंफलेट बांटे जा रहे हैं। वहीं आरपीएफ भी यात्रियों से संपर्क कर जागरूक कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस बिष्ट ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लाउडस्पीकर के जरिये यात्रियों को जहरखुरान और जेबकतरों से सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही आरपीएफ की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर 182 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि असामाजिक घटना की सूचना पर आरपीएफ द्वारा ट्रेन को अटेंड किया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सावन माह के दौरान जीआरपी के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। ट्रेन में जाने वाले कांवड़ियों की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें