रामपुर में पीड़िता के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता।
डाक्टर ताज मोहम्मद पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाने वाली पूर्व सभासद को पुलिस ने अपनी निगरानी में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष पूर्व सभासद ने डाक्टर ताज मोहम्मद पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि की।
शहर के डाक्टर ताज मोहम्मद पर पूर्व सभासद ने रेप का प्रयास करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए 25 जुलाई की रात में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए हालांकि बुधवार की शाम को डाक्टर के आवास पर छापा भी मारा था।
मगर डाक्टर हत्थे नहीं चढ़ा था। गुरुवार को पुलिस ने पीड़ित महिला के 164 के तहत बयान कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां पूर्व सभासद ने डाक्टर पर लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि की। कहा कि उसके साथ डाक्टर ने रेप की कोशिश की। मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित भी किया। पुलिस की कड़ी निगरानी में महिला सभासद के बयान दर्ज हो गए हैं। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।