फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षक के समर्थन में कोतवाली पहुंचे साथी

Thu, 30 Apr 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। 23 अप्रैल तड़के आंवला रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल शिक्षक के पक्ष में बुधवार को कई शिक्षक कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया गया कि इस सड़क हादसे में कार चला रहे शिक्षक रघुनाथ सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोग भी घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों ने शिक्षक और उनके बहनोई सिपाही की पिटाई कर दी थी।
बुधवार को घायल शिक्षक के समर्थन में पहुंचे शिक्षकों ने पिटाई करने वाले आरोपियों पर नकद 85 हजार रुपये, घड़ी और एक तोला सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हरनाम सिंह, मनोज कुमार, खालिद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें