फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 30 कालेजों में 2980 विद्यार्थियों को बांटी जाएंगी टेबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 30 कालेजों में 2980 विद्यार्थियों को बांटी जाएंगी टेबलेट
विज्ञापन

परास्नातक, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्रों को होगा वितरण
रामपुर। आखिरकार अफसरों ने पांच माह बाद विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण करने की सुध ले ही ली। रविवार को जिलेभर के 30 स्कूूल कालेजों में समारोह आयोजित कर जन प्रतिनिधियों के हाथों 2980 टेबलेट वितरण होगा। पहले चरण में परास्नातक, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर रहे विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित करने के आदेश दिए थे। जिसमें रामपुर जिले से 19202 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। लेकिन,पहले आचार संहिता के कारण तो फिर अफसरों की लापरवाही के चलते पांच माह बाद भी 18988 विद्यार्थियों को पांच माह बाद भी स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण नहीं हो था। स्मार्ट फोन और टेबलेट वितरण में लेट लतीफी के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिस पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अफसरों को अतिशीघ्र वितरण के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी की पहल पर रविवार को 30 स्कूल कालेजों में टेबलेट वितरित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में रविवार को बिलासपुर में गुरु तेगबहादुर सिंह राजकीय डिग्री कालेज में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और शाहबाद में विधायक राजबाला टेबलेट वितरित करेंगीं। राजकीय रजा डिग्री कालेज, राजकीय महिला डिग्री कालेज समेत प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरण कराया जाएगा। पहले चरण में शासन स्तर से 2980 टेबलेट प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें