रामपुर। नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया की अगली सुनवाई शनिवार (20 मार्च) को होगी। जिला जज के कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई थी, जिसमें अगली तिथि निर्धारित कर दी गई ।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज के कोर्ट में चल रही है। कोर्ट के आदेश पर नवाब की संपत्ति की मूल्यांकन कराया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक संपत्ति के 16 पक्षकारों को आपसी सहमति बनाए जाने का मौका दिया गया था। पक्षकारों के बीच अभी आपसी सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि कोर्ट को पक्षकारों की ओर से अवगत कराया गया है कि उनके बीच बातचीत चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में जिला जज के कोर्ट में सुनवाई थी, जिसमें शनिवार की तिथि लगा दी गई। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि नवाब की संपत्ति के बंटवारे के मामले की सुनवाई शनिवार को होगी।