फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते हुए तीन युवक गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चोरी की साजिश रचते हुए तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से अपराध रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र में कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला मठवाला कब्रिस्तान में छापा मारा। यहां बिजली के खंभे के पास चोरी की साजिश रचते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को थाने ले आई और पूछताछ की, इस पर आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की साजिश रच रहे थे। इससे पहले कि किसी अच्छे मकान को निशाना बनाकर उसमें चोरी की वारदात को अंजाम देते कि पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े़ गए आरोपियों में जीशान पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी मोहल्ला जीना इनायत खां कुरैशियों वाली गली, सलमान पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला घेर कलंदर खां और उसका भाई सिकंदर पुत्र याकूब शामिल है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें