फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 1756 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पहले चरण के पहले दिन (16 जनवरी) कोरोना से बचाव का वैक्सीन लगवाने वाले 215 स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को दूसरा डोज लगाया जाएगा। साथ ही पहले चरण के टीकाकरण छूटे 1541 स्वास्थ्य कर्मियों के भी टीकाकरण का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के इस अभियान का नाम मॉप अप राउंड दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से बचाव का टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहले चरण के पहले दिन रामपुर जिले में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाए जाने का लक्ष्य था, लेकिन इस दिन 215 ने ही वैक्सीनेशन करवाया था। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चले टीकाकरण अभियान में कई कर्मियों का टीकाकरण किसी वजह से नहीं हो पाया था। इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को टीका लगाया जाएगा। जिले में ऐसे कर्मियों की संख्या 1541 है। इस राउंड के लाभार्थियों को फोन कॉल कराई जा रही है। मेसेज भी भेजा जा रहा है। ताकि समय पर उपस्थित होकर सभी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा लें। इस राउंड के तहत सोमवार को जिले में बिलासपुर सीएचसी, चमरौवा पीएचसी, सीएचसी मिलक, पीएचसी सैदनगर, सीएचसी शाहबाद, सीएचसी शाहबाद, सीएचसी टांडा, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और अर्बन पीएचसी अजीतपुर में शिविर लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 215 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। साथ ही पहले चरण के टीकाकरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का भी टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज 28 दिन पर लगाई जा रही है। इसलिए जो लोग पहले दिन (16 जनवरी) को टीका लगवा चुके हैं , उन्हें दूसरा डोज भी अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें