फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सेहतमंद रहने के लिए सप्ताह में एक दिन बनानी होगी मोबाइल से दूरी

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। आयुर्जीवनम समिति ने लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए लोगों से सप्ताह में एक दिन का मोबाइल व्रत रखने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। समिति के सदस्य लोगों के बीच जाकर मोबाइल की लत से शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
बच्चों एवं युवाओं को मोबाइल की लत से बचाने एवं इसके दुष्प्रभावों को बताने के लिए आयुर्जीवनम सेवा समिति की ओर से मोबाइल व्रत एवं मोबाइल इवनिंग कर्फ्यू कैंपेन अभियान शुरू किया गया है। समिति की मनोवैज्ञानिक सलाहकार डाॅ. सीता एवं बाल सलाहकार नौरीन ने बताया कि अगर आप बच्चों को मोबाइल से बचाना चाहते हैं तो शुरुआत माता–पिता को खुद से ही करनी होगी। इसके लिए समिति माता–पिता और बच्चों की काउंसिलिंग के दौरान ''''''''मोबाइल व्रत'''''''' सलाह देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी संस्था की तरफ से धर्मगुरुओं से संपर्क कर आग्रह किया जा रहा है कि वह समाज को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और किशोरों को मोबाइल से दूर रहने का संदेश दें। इसके लिए सभी लोग सप्ताह में एक दिन ''''''''मोबाइल व्रत'''''''' रखना प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन


अधिक स्क्रीन टाइम बढ़ा रहा अवसाद की समस्या
आयुर्वेद मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (एनएलपी) तकनीक थेरेपी से मोबाइल की लत को काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। लेकिन, ''''''''मोबाइल व्रत'''''''' इवनिंग मोबाइल कर्फ्यू इस थेरेपी को और प्रभावी बनाता है। स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों में नींद की कमी हो रही है। नींद का पूरा न होना अपने आप में कई बीमारियों को आमंत्रण देना है। साथ ही अवसाद भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें