फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति ने कार व तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर दिया तलाक

Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। विवाह के सात वर्ष बाद ससुराल वालों द्वारा महिला को मारपीट कर घर से भगाने और उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पीड़िता ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि ननदोई उसके साथ छेड़खानी करता था और इसकी शिकायत सुसराल वाले सुनने को तैयार नहीं थे। उलटे पति उस पर मायके से तीन लाख रुपये लाने और कार दिलाने का दबाव बना रहा था। इसी चक्कर में उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाला और तीन तलाक भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे तरह-तरह से शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी हैं।ननदोई छेड़खानी करता था। इसकी हरकतों के बारे में उसने जब-जब पति या ससुराल के अन्य लोगों से शिकायत की, तब-तब उसकी पिटाई हुई। उसके पति ने 14 अगस्त 2023 को मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इस घटना के बाद से वह थाने के चक्कर काट रही थी। लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह जिले पर जाकर एसपी से मिली थी और पूरी घटना बताकर न्याय की मांग की थी। जिस पर अब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। विवाहिता ने बताया कि वह शाहबाद कस्बे की ही रहने वाली है। उसका निकाह 23 अप्रैल 2017 को हुआ था। उसकी ससुराल रामपुर शहर से सटे गांव अजीतपुर में है। शादी के बाद से पति समेत ससुराल के सभी लोग अतिरिक्त दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें