फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फंदे पर लटकने से हुई थी टिंंकू की मौत, पोस्टमार्टम में पुष्टि

Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार समेत रह रहे टिंकू मसीह (31) की जान फंदे पर लटकने के कारण गई थी। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


टिंकू अपनी पत्नी ज्योति मसीह और तीन बच्चों के साथ किराये पर रहते थे। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पत्नी ज्योति बच्चों को स्कूल भेजकर ड्यूटी पर अस्पताल चली गई थीं, तब टिंकू घर पर अकेले थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने बीमारी से परेशान होकर जीने की रेलिंग में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ पीपी सिंह ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर लटकना बताई है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें