सैफनी। क्षेत्र के ताजपुर बेहटा गांव के मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कैंटर ने सामान खरीद रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और कैंटर एक पेड़ से जा टकराया।
चकरपुर कदीम निवासी जुनैद मलिक (25), सादिल (22) और मोहम्मद आमिर (26) सैफनी से बिलारी जाते समय ताजपुर बेहटा में सामान खरीदने के लिए रुके थे। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। मौजूद लोगों ने घायलों को कैंटर के नीचे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद