फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन चचेरे-तहेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे बाइक टैंकर में ही फंस गई और तीनों भाई उसी में फंसकर रह गए। टैंकर चालक करीब तीन सौ मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में उतर गया। हादसे में बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नैनीताल मार्ग से दुर्गनगला को आ रहे मार्ग पर हुआ। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव निवासी मुरारी (35), भूकन (50) और श्याम लाल (40) मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह तीनों एक बाइक पर सवार होकर बढ़पुरा शर्की गांव में किसी किसान के खेत में धान की पौध लगाने जा रहे थे। इसी दौरान नैनीताल मार्ग की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर एनएल-01 एई 4665 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक टैंकर में ही फंस गई, इसके बाद टैंकर चालक ने वाहन लेकर फरार होने की कोशिश में बाइक को घसीटते हुए ही टैंकर दौड़ा दिया। इससे करीब तीन सौ मीटर तक बाइक व बाइक सवार टैंकर के साथ घिसटते हुए गए। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में उतर गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से टैंकर में फंसी बाइक व बाइक सवारों के शवों को निकलावाया। सूचना पर सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुरारी के भाई कुंवरसेन की तहरीर के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें