फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव : चौथे दिन बिके तीन नामांकन पत्र, अपना दल एस के कपिल ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। इस दौरान अपना दल एस के नेता कपिल देव ने नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि, अभी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र खरीदे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू चल रही है। इसके लिए कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चौथे दिन यानी बृहस्पतिवार को तीन नामांकन पत्रों बिक्री हुई। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अशोक कुमार और इम्तियाज उर रहमान खां ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि, अपना दल एस के कपिल देव ने भी नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि, पार्टी की तरफ से अब तक किसी भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। वहीं, भाजपा और सपा की तरफ से किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। हालांकि, आगामी कुछ दिनों में प्रत्याशियों के नाम का एलान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें