फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में छज्जे का लिंटर गिरने से तीन मजदूर घायल

Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे किनारे निर्माणाधीन कांप्लेक्स का गिरा छज्जा
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर में नैनीताल हाईवे किनारे पूर्व सभासद का निर्माणाधीन कांप्लेक्स का छज्जा लिंटर डालने के दौरान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अफरातफरी के बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर के मोहल्ला डैम कालोनी निवासी पूर्व सभासद शेर सिंह चौहान नैनीताल हाईवे किनारे भाखड़ा डैम के पास एक कांपलेक्स का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण मुरादाबाद जिले के थाना मूंडापांडे के ग्राम नगला गनेश निवासी ठेकेदार घनश्याम सिंह करा रहा है। मंगलवार को मजदूर कांपलेक्स के  छज्जे पर लिंटर डाल रहे थे। सायं करीब चार बजे अचानक ढूले की बल्ली खिसक गई। इससे लिंटर का मलबा भरभरा कर गिर गया। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए। आनन फानन में मलबे को हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया निवासी राजीव (25) पुत्र प्रेमचंद्र, मोहल्ला डैम कालोनी निवासी बब्लू (22) पुत्र अशर्फी लाल और मोहल्ला साहूकारा निवासी सईद अली (25) पुत्र अली अहमद का उपचार कराया गया। छज्जे का लिंटर गिरने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर राजस्व निरीक्षक जगदीश चंद्र व लेखपाल राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किया। जबकि कांपलेक्स स्वामी पूर्व सभासद ने बताया कि हादसा इत्तफाकिया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें