फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया बाईपास पर जाम

Tue, 03 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बाईपास पर गांव के आगे कोई डिवाइडर नहीं है। इसकी वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। यहां लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने यहां पर कुछ देर जाम लगाए रखा और एनएचएआई अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने बाईपास पर लगाए गए जाम को खोल दिया।


मंसूरपुर बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में मृत मेरठ के व्यापारी हाजी दिलशाद कुरैशी के पास उनका लाइसेंसी रिवाल्वर और कैश भी था। रिवाल्वर और कैश का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें दुर्घटनाग्रस्त कार से न तो कोई रिवाल्वर मिला और न ही कैश।
विज्ञापन



सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का कहना है कि कार के अंदर से सिर्फ एक बैग मिला था, जिसे परिजनों का हवाले कर दिया गया है। वहीं, हाजी दिलशाद कुरैशी के परिजनों का कहना है कि उनके पास उनका लाइसेंसी रिवाल्वर और भारी मात्रा में कैश भी था।


जिला अस्पताल में मौजूद हाजी दिलशाद के रिश्तेदारों का कहना है कि पुलिस ने जो बैग दिया है, उसमें मोबाइल फोन बगैरह है, अन्य सामान नहीं मिला है। उनका कहना है कि हादसे में घायल नदीम को मामले की पूरी जानकारी होगी, लेकिन अभी वो इस स्थिति में नहीं है कि कुछ बता सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें