रामपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के तीन संक्रमितों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में एक विदेश से आए युवक समेत तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में अब सक्रिय मामले चार हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, सात जुलाई जून को आखिरी बार संक्रमित की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। लेकिन, शनिवार को एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आए। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक विदेश से आए युवक समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद तीनों को होम आइसोलेट कर दिया। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले की संख्या चार हो गई है।