फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग में तीन गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गांव पंजबनगर में घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पंजबनगर निवासी सज्जाद के बेटे का 28 जुलाई 2026 को निकाह हुआ था। आरोप है कि बहू के मायके वाले शादी से नाखुश थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को अजीतपुर के कुछ लोग सज्जाद के घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। शोर सुनकर पीड़ित और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। इस दौरान बहू को जबरन साथ ले जाने का प्रयास भी किया गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में अजीतपुर निवासी वारिस व उसका भाई जाबिर और यहीं का फरमान व पसियापुरा का फरमान और शादी की मंडैया निवासी शहवाज व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अजीतपुर निवासी शफी और मिंटू उर्फ मोहम्मद सिराज और ज्वाला नगर निवासी नादिश को गिरफ्तार किया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक शफी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। वहीं, मिंटू के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस मिला। नादिश के पास भी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें