केमरी। क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और गोकशी के तीन आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक बाइक, चाकू, तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सईदाबाद चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर वे तेज गति से भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और बाइक गिर गई।
गोली लगने वाला आरोपी राशिद (निवासी नौगवां, थाना शहजादनगर) है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य दो आरोपी सत्तार और जाहिद (निवासी खानपुर, थाना केमरी) हैं। तीनों पर गोकशी सहित सात मामले दर्ज हैं। संवाद