फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो भाइयों समेत तीन आरोपी बरी

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। मिलक पुलिस ने वर्ष 2008 में शहजादनगर थाना क्षेत्र के सोंड्रा गांव निवासी हरिओम और मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बेलवाला मझरा गांव निवासी अतर सिंह व उसके भाई जागन सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन

आरोपियों के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह यादव के मुताबिक, कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर पाया। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें